पटना , अक्टूबर 27 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महान क्रांतिकारी जतीन्द्रनाथ दास की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया और स्वतंत्रता संग्राम में उनके अदम्य साहस, त्याग एवं वीरता को याद किया।
श्री चौधरी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर अपने संदेश में कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में जतीन्द्रनाथ दास का संघर्ष, बलिदान और मातृभूमि की आजादी के प्रति उनका अटूट संकल्प सदैव स्मरणीय रहेगा।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश के माध्यम से देश की आजादी के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले क्रांतिकारियों के प्रति सम्मान व्यक्त किया और कहा कि श्री दास का जीवन देशभक्ति, साहस और त्याग की ऐसी मिसाल है, जो आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित