मुंबई , अगस्त 12 -- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सोनी सब के कलाकार मनीष वाधवा, गुलकी जोशी, तोरल रसपुत्रा, करुणा पांडे, इकबाल खान और समृद्ध बावा ने स्वतंत्रता के मायने और देश के प्रति नागरिकों की जिम्मेदारियों को लेकर अपने विचार साझा किये।कलाकारों ने एक-दूसरे का सम्मान करने, समानता को अपनाने, अपने मूल्यों को संजोने और अपने कार्यों की जिम्मेदारी लेने जैसे आदर्शों को देश को मजबूत बनाने का आधार बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित