पटना , अगस्त 15 -- राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय तिरंगा फहराया और सलामी दी।।

श्री मंडल ने झंडोत्तोलन के बाद वहां उपस्थित लोगों के साथ भारत माता की जयघोष, वन्दे मातरम् तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी अमर रहें का नारा लगाया गया। इस अवसर पर वीर शहीदों की कुर्बानी को भी याद किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित