चेन्नई , अगस्त 16 -- स्वतंत्रता दिवस परेड के दौरान गंभीर सीने में दर्द के बाद बेहोश हुए 56 वर्षीय पुलिसकर्मी ए. धर्मराज की रविवार सुबह मौत हो गयी।
श्री धर्मराज शनिवार को फोर्ट सेंट जॉर्ज की प्राचीर पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराये जाने के बाद आयोजित समारोह में पुलिस बैंड का हिस्सा थे। इसी दौरान वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। साथी पुलिसकर्मियों ने उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार दिया। एंबुलेंस में उन्हें सीपीआर दिया गया और राजीव गांधी सरकारी सामान्य अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के बावजूद रविवार सुबह उनकी मौत हो गयी।
श्री विजय ने धर्मराज के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना जतायी। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी की मौत पुलिस विभाग और उनके परिवार के लिए बड़ी क्षति है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित