भोपाल , जून 16 -- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को स्लोवाकिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (प्रथम श्रेणी)' से अलंकृत किए जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने बधाई संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व में विश्वास, साझेदारी और मित्रता का नया अध्याय लिख रहा है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान न केवल प्रधानमंत्री का, बल्कि समूचे भारत का गौरव है और वैश्विक मंच पर देश की बढ़ती प्रतिष्ठा का प्रतीक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित