नयी दिल्ली , जून 16 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्लोवाकिया की तीन दिन की सफल यात्रा के बादमंगलवार को फ्रांस के एवियन शहर के लिए रवाना हो गए।

स्लोवाकिया से रवाना होने से पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि यह यात्रा दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री के उन्हें विदा करने के लिए हवाई अड्डे पर आने पर श्री मोदी ने उनका आभार व्यक्त किया ।

श्री मोदी ने कहा, "स्लोवाकिया की ऐतिहासिक और सफल यात्रा का समापन हो रहा है। इस यात्रा के परिणाम हमारे देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मजबूत व्यापारिक संबंधों से हमारे युवाओं को अत्यधिक लाभ होगा। आत्मीय स्वागत के लिए स्लोवाकियाई सरकार और वहां के लोगों का आभार। मुझे विदा करने आने के लिए मैं प्रधानमंत्री फित्सो का अत्यंत आभारी हूं।" एवियन शहर में श्री मोदी जी 7 देशों के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। उनका जी 7 देशों के प्रमुख नेताओं के साथ द्विपक्षीय मुलाकात का भी कार्यक्रम है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित