मैड्रिड , अगस्त 02 -- मोरक्को से स्पेन के स्वायत्त क्षेत्र स्यूटा पहुंचने का प्रयास कर रहे प्रवासियों में मृतकों की संख्या बढ़कर 90 हो गयी है। स्पेन के मीडिया ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है।
रिपोर्ट के अनुसार, स्पेन के अधिकारियों ने 74 शव बरामद किये हैं, जबकि मोरक्को के अधिकारियों ने 16 अन्य शव निकाले हैं।
यह संकट जुलाई के अंतिम सप्ताह में उस समय शुरू हुआ, जब मोरक्को से बड़ी संख्या में प्रवासी स्यूटा में प्रवेश करने लगे। स्यूटा के मेयर-प्रेसिडेंट जुआन जीसस विवास ने कहा कि एक ही दिन में लगभग 60,000 लोग इस क्षेत्र में पहुंच गये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित