अलवर , अगस्त 02 -- राजस्थान में खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी थाना क्षेत्र में मंगलवार को पुलिस ने 42 ग्राम स्मैक बरामद करके एक युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि आरोपी स्मैक की छोटी-छोटी पुड़ियां बनाकर कंपनियों के आसपास घूमता था और छुट्टी के समय थके-हारे मजदूरों एवं कर्मचारियों को स्मैक उपलब्ध कराता था। आरोपी सस्ते दामों पर स्मैक खरीदकर महंगे दामों में बेचने का काम करता था।

पुलिस ने बताया कि शाम को राजस्थान हाउसिंग बोर्ड भिवाड़ी कार्यालय के सामने नाकाबंदी के दौरान इसरार (28) को गिरफ्तार करके उससे 42 ग्राम स्मैक बरामद की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित