शिवपुरी , मार्च 22 -- शिवपुरी के देहात थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से लगभग दो लाख रुपये मूल्य की स्मैक बरामद की है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का नाम बृजेश गोस्वामी है। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके आधार पर देहात थाना प्रभारी विकास यादव को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी को कब्रिस्तान रोड पर अवैध स्मैक बेचने की फिराक में खड़े पाया और उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 20 ग्राम से अधिक स्मैक बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब दो लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित