बारां , अगस्त 03 -- राजस्थान में बारां जिले के बापचा थाना क्षेत्र में पुलिस ने 70.10 ग्राम स्मैक बरामद करके एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अनुमानित बाजार कीमत करीब 14 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु ने सोमवार को बताया कि पुलिस दल ने गश्त के दौरान भुआखेड़ी गांव में खाटू श्याम मंदिर के पास एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से झालावाड़ की ओर से आता दिखाई दिया। पुलिस वाहन को देखकर वह घबरा गया और मोटरसाइकिल को सड़क से नीचे उतारने लगा, जिससे पुलिस को उस पर संदेह हुआ।
पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की तो उसने अपना नाम बाबूलाल मीणा (59) बताया। तलाशी लेने पर उससे एक थैली बरामद हुई। जिसमें स्मैक भरी थी। बाबूलाल मीणा को गिरफ्तार कर लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित