रायपुर , अक्टूबर 24 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी और राष्ट्रीय मंत्री एवं प्रदेश सह-प्रभारी सिद्धार्थ शम्भू 25 और 26 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे पार्टी के वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों, निगम-मंडल-आयोगों के अध्यक्षों और उपाध्यक्षों तथा विचार परिवार के प्रतिनिधियों के साथ बैठकें कर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा एवं भावी रणनीति पर चर्चा करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, दोनों नेता 25 अक्टूबर को रायपुर पहुंचने के बाद सुबह 11 बजे से 11:30 बजे तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम को सुनेंगे। इसके बाद सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री (संगठन) और प्रदेश महामंत्रियों के साथ संगठनात्मक बैठक होगी।
दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक प्रदेश पदाधिकारियों के साथ समीक्षा एवं रणनीतिक बैठक आयोजित की जाएगी। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे से 2:30 बजे तक संभाग प्रभारियों, सह-प्रभारियों, जिला प्रभारियों, जिला सह-प्रभारियों और जिला अध्यक्षों की संयुक्त बैठक होगी।
पहले दिन दोपहर 3:30 बजे से शाम 5 बजे तक पूर्व सांसदों और विधायकों के साथ बैठक होगी। शाम 5:30 बजे से 7 बजे तक पूर्व प्रदेश पदाधिकारियों के साथ चर्चा की जाएगी। वहीं, शाम 7 बजे से रात 8:30 बजे तक भाजपा कोर ग्रुप की बैठक निर्धारित है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित