रायपुर , अक्टूबर 22 -- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सुंदर नगर की रहने वाली आठ वर्षीय आव्या वर्मा ने स्पेस आर्ट कॉन्टेस्ट में प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है।
अव्या के पिता अमित वर्मा से गुरुवार को मिली जानकारी के अनुसार विज्ञान और पेंटिंग में विशेष रुचि रखने वाली आव्या की कलाकृति का चयन प्रतियोगिता में हुआ, जिसके बाद उन्हें स्पेसएक्स के एक कार्यक्रम के तहत अपनी कलाकृति अंतरिक्ष में भेजे जाने का अवसर मिला।
आव्या, रायपुर के सुंदर नगर निवासी अमित वर्मा की बेटी हैं। वह वर्तमान में अपने माता-पिता के साथ अमेरिका के फ्लोरिडा में रहती हैं। इतनी कम उम्र में कला और विज्ञान के क्षेत्र में यह उपलब्धि हासिल करना उनके परिवार के लिए खुशी का विषय है।
जानकारी के अनुसार, अक्टूबर में आव्या और उनके परिवार को फ्लोरिडा स्थित साइंस सेंटर की ओर से आमंत्रित किया गया था। स्पेस आर्ट कॉन्टेस्ट में उनकी कलाकृति को प्रथम स्थान मिलने के बाद उसे स्पेसएक्स के एक कार्यक्रम के तहत अंतरिक्ष में भेजे जाने का अवसर मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित