अलवर , अलवर 09 -- राजस्थान में अलवर के शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए एक स्पा सेंटर पर छापा मारकर स्पा सेंटर संचालिका सहित छह लोगों को हिरासत में लिया।

थाना प्रभारी रश्मि मीणा ने बताया कि पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि शहर स्थित फैमिली थाई स्पा और सवेरा कॉफी कैफे की आड़ में अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इस पर पुलिस दल का गठन करके मौके पर दबिश दी गई। पुलिस जब स्पा सेंटर पहुंची तो वहां संदिग्ध परिस्थितियों में पांच युवक मौजूद मिले। वहीं स्पा सेंटर संचालित करने वाली एक युवती को भी हिरासत में लिया गया। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है और स्पा सेंटर से जुड़े दस्तावेजों व गतिविधियों की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित