नयी दिल्ली , मार्च 05 -- पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच फंसे यात्रियों को निकालने के लिए निजी विमान सेवा कंपनी स्पाइसजेट गुरुवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के 13 विशेष उड़ानों का परिचालन कर रही है।

एयरलाइंस ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि इन 13 उड़ानों में से 12 फुजैरा से और एक दुबई से आयेगी। फुजैरा से सात उड़ानें मुंबई के लिए और पांच दिल्ली के लिए चलेंगी। वहीं एक विशेष उड़ान दुबई से मुंबई आयेगी।

स्पाइसजेट ने 03 और 04 मार्च को यूएई से 12 विशेष विमानों का परिचालन किया था। इन उड़ानों में यात्रियों को दिल्ली, मुंबई और कोच्चि लाया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित