जयपुर , जुलाई 13 -- वैल्यू-फ़ोकस्ड ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस स्नैपडील का ज़ीरो-कमीशन मॉडल विक्रेताओं की कमाई बढ़ाने में मददगार साबित हो रहा है वहीं उसने 45 दिन के एक्सेलरेशन प्रोग्राम प्रोजेक्ट गति को लॉन्च किया है।

स्नैपडील के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अचिंत सेतिया ने सोमवार को यहां मीडिया को बताया कि इसका उद्देश्य नये विक्रेताओं को कृत्रिम बुद्धिमता (एआई)-इनेबल्ड टूल्स, ऑपरेशनल सपोर्ट और फास्ट पेमेंट साइकल के ज़रिए आगामी त्योहारों में शॉपिंग के सीज़न के लिए तैयार करना है।

श्री सेतिया ने बताया कि यह घोषणा ऐसे समय की गयी है जब पिछले एक साल में राजस्थान में स्नैपडील के विक्रेताओं की संख्या लगभग दोगुनी हो गई है। यह भारत के ई-कॉमर्स इकोसिस्टम में क्षेत्रीय मैन्युफैक्चरर्स और उद्यमियों की बढ़ती भागीदारी को दर्शाता है। राज्य का विविध मैन्युफैक्चरिंग और सोर्सिंग इकोसिस्टम मार्केटप्लेस पर उपलब्ध कई तरह के प्रोडक्ट्स में योगदान देता है। जयपुर महिलाओं के एथनिक वियर, ब्लॉक-प्रिंटेड प्रोडक्ट्स, ज्वेलरी, होम डेकोर, ब्लू पॉटरी, बेडशीट, रज़ाई और हैंडबैग के लिए एक प्रमुख केंद्र है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित