लखनऊ , जनवरी 12 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से 13 जनवरी को राजधानी लखनऊ में अल्पसंख्यक "स्नेह संवाद कार्यक्रम" का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 2 बजे क्राइस्ट चर्च कॉलेज, हज़रतगंज में संपन्न होगा।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरण रिजिजू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से अल्पसंख्यक समाज से संवाद स्थापित करने के साथ ही केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने मोर्चा के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से समय से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम अल्पसंख्यक समाज के साथ संवाद को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है तथा बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति की संभावना जताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित