अलवर, सितम्बर 13 -- राजस्थान के अलवर जिले में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम), नयी दिल्ली द्वारा जारी निर्देशों के तहत राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल, क्षेत्रीय कार्यालय भिवाड़ी की ओर से स्टोन क्रशिंग इकाइयों के प्रतिनिधियों के साथ जागरूकता एवं परामर्श कार्यशाला आयोजित की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यशाला में स्टोन क्रशिंग इकाइयों के प्रतिनिधियों को सीएक्यूएम के प्रमुख प्रावधानों और 31 अक्टूबर तक निर्धारित समय-सीमा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा स्टोन क्रशिंग इकाइयों के लिए निर्धारित पर्यावरणीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप आवश्यक सुधार एवं प्रदूषण नियंत्रण उपायों के संबंध में तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

अधिकारियों ने इकाई प्रतिनिधियों को कम लागत वाले धूल सेंसर की स्थापना, बैग हाउस एवं साइक्लोन जैसी प्रभावी वायु प्रदूषण नियंत्रण प्रणालियों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित