नासिक , फरवरी 18 -- महाराष्ट्र के नासिक जिले में ऑनलाइन ठगी का एक मामला सामने आया है जिसमें एक युवक से स्टॉक मार्केट में निवेश करने पर 20 प्रतिशत तक निश्चित मुनाफे का वादा करके 21.64 करोड़ रुपए ठग लिये गये।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक पांच लोगों ने साइबर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करायी है। ये सभी निजी संस्थान में नौकरी करते हैं। तीन नवंबर, 2025 की शाम को उन्हें एक अनजान नंबर से व्हाट्सऐप कॉल आया। उस व्यक्ति ने स्टॉक मार्केट में निवेश करने की जानकारी दी और अपनी कंपनी के ज़रिए निवेश करने पर 20 प्रतिशत तक मुनाफे का वादा किया। शिकायत करने वाले को एक वेबसाइट का लिंक भेजा गया, जिसमें उस वेबसाइट पर निवेश करने पर अच्छा-खासा रिटर्न देने का वादा किया गया था।

शिकायत करने वाले को एक लॉगिन आइडी और पासवर्ड भी दिया गया। इसके बाद, आरोपी पीड़ित से बार-बार संपर्क करते रहे और एक खास बैंक अकाउंट में पैसे जमा करने के लिए कहते रहे। पीड़ित ने तीन नवंबर, 2025 से 10 फरवरी, 2025 के बीच, अलग-अलग बैंक खातों में ऑनलाइन 21 करोड़, 64 लाख, 75 हज़ार जमा किये। जब आरोपी ने और पैसे मांगे तो शिकायतकर्ता ने वह रकम देने से मना कर दिया और बाकी रकम मूल निवेश से काटकर वापस करने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित