जयपुर , अप्रैल 11 -- देश के चर्चित फैमिली फुटवियर ब्रांड्स में शामिल स्टैलाटोस ने राजधानी जयपुर में अपने नए स्टोर की शुरुआत कर राजस्थान के बाजार में प्रवेश कर लिया हैं।
इस अवसर पर स्टैलाटोस ने शनिवार को मीडिया को बताया कि दिल्ली एनसीआर, लखनऊ, कानपुर, इंदौर, मुंबई, चंडीगढ़, अमृतसर, पटियाला, पठानकोट, लुधियाना, बठिंडा, देहरादून और रुद्रपुर के बाद अब यह ब्रांड पिंक सिटी जयपुर तक पहुंच गया है। यहां ग्राहकों को कम्फर्ट, स्टाइल और बजट-फ्रेंडली कीमतों का अच्छा ऑप्शन मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित