भुवनेश्वर , अगस्त 08 -- ओडिशा स्टूडेंट कांग्रेस ने शनिवार को दो दिवसीय धरना-प्रदर्शन शुरू करते हुए शिक्षा क्षेत्र की नाकामियों को दूर करने के लिए स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा मंत्रियों के इस्तीफे की मांग की।

स्टूडेंट कांग्रेस के अध्यक्ष विभूति भूषण महापात्र ने कहा कि पूरे ओडिशा में छात्र कई समस्याओं का सामना कर रहे हैं लेकिन राज्य सरकार उनकी चिंताओं को लेकर लगातार उदासीन है।

संगठन ने स्कूली पाठ्यपुस्तकों में गलतियों के लिए जन शिक्षा मंत्री नित्यानंद गोंड को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। इसके साथ ही पिछले दो वर्षों से विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव न कराने को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री सूर्यवंशी सूरज के इस्तीफे की भी मांग की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित