चेन्नई , जनवरी 11 -- तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से श्रीलंका में रह रहे श्रीलंकाई तमिलों के अधिकारों की रक्षा का आग्रह किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री से श्रीलंका के अधिकारियों के साथ कूटनीतिक बातचीत करने का आग्रह किया ताकि तमिलों की शिकायतों का समाधान हो सके और उन्हें उनका प्राकृतिक और मौलिक अधिकार मिलें।
मुख्यमंत्री ने श्री मोदी को लिखे एक पत्र में श्रीलंका में तमिल समुदाय के हितों और राजनीतिक अधिकारों से संबंधित गहरी चिंता व्यक्त करते हुए उनका ध्यान इस ओर दिलाया और कहा कि उन्हें विस्तृत सुझाव हैं जो श्रीलंका में चल रहे संवैधानिक सुधारों से श्रीलंकाई तमिल समुदाय के सामने आने वाले गंभीर खतरों को उजागर करते हैं।
उल्लेखनीय है कि तमिलनाडु एक राज्य के तौर पर गहरे ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और भावनात्मक संबंधों के कारण श्रीलंका में तमिलों के अधिकारों और आकांक्षाओं को बनाए रखने में सबसे आगे रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित