चेन्नई , अगस्त 16 -- द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने कर्नाटक वन विभाग की कार्रवाई में तीन तमिलों की मौत को 'क्रूर' और 'अमानवीय' कृत्य बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की।

श्री स्टालिन ने तमिलनाडु सरकार से आग्रह किया कि वह मेकेदातु बांध मामले की तरह चुप न रहे और इन हत्याओं पर कर्नाटक के सामने अपनी कड़ी आपत्ति दर्ज कराये।

यहां जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि इंसानी ज़िंदगी की परवाह किए बिना किया गया यह क्रूर कृत्य कड़ी निंदा के योग्य है। ऐसा लगता है कि कर्नाटक वन विभाग दोषियों को बचाने की कोशिश कर रहा है और ऐसा नहीं होना चाहिए। इसे हत्या का मामला माना जाना चाहिए और इसकी पारदर्शी और निष्पक्ष न्यायिक जांच होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि सभी जिम्मेदार लोगों को सजा मिलनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी ऐसा अपराध करने की हिम्मत न करे। मेकेदातु बांध विवाद की तरह इस घटना पर चुप रहने के बजाय, तमिलनाडु सरकार को कर्नाटक सरकार के सामने अपनी निंदा दर्ज करानी चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित