नयी दिल्ली , अप्रैल 20 -- स्टनर्स अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5वें पीएसपीबी बाबा दीप सिंह बास्केटबॉल टूर्नामेंट के महिला वर्ग में चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया।
दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज में आयोजित टूर्नामेंट के फाइनल में स्टनर्स अकादमी ने गार्गी कॉलेज को 72-67 से पराजित किया। चैंपियन स्टनर्स अकादमी की खिलाडी धानी धामा ने मैच की और टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार प्राप्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित