श्रीगंगानगर , अप्रैल 02 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के सादुलशहर थाना क्षेत्र में सरकारी छात्रवृत्ति दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी ने खुद को श्रम न्यायालय का अधिकारी बताकर एक दुकानदार से 22 हजार रुपये हड़प लिए।

पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि 18 अक्टूबर 2025 को आरोपी सुनीलकुमार ने शिकायतकर्ता कृष्णलाल को फोन करके खुद को श्रम न्यायालय का अधिकारी बताते हुए कहा कि उसकी बेटी और बेटे को शुभशक्ति योजना के तहत दो-दो छात्रवृत्तियां स्वीकृत हो गई हैं। इसके बाद सुनील कुमार ने झांसा देकर कुल 22 हजार रुपये हड़प लिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित