भरतपुर , अप्रैल 23 -- राजस्थान में सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि पाने के लिए आमजन के जीवन को खतरे में डालकर सड़कों पर स्टंट करने वाले दो असामाजिक तत्वों को पुलिस ने गिरफ्तार कर स्कॉर्पियो गाड़ी जब्त की है।
पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद ने गुरुवार को बताया कि सोशल मीडिया पर स्टंटबजी की वायरल हुई वीडियो के बाद पुलिस ने आरोपी अजयसिंह और शिवसिंह उर्फ टीटू को गिरफ्तार कर लिया है।
उन्होंने बताया कि उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी भी जब्त कर ली गयी है और भविष्य में ऐसी किसी भी हरकत पर कड़ी निगरानी रखी जायेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित