भरतपुर , अप्रैल 28 -- राजस्थान के धौलपुर में एक स्कॉर्पियो के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने से मनिया जा रहे पांच श्रमिक गम्भीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 44 पर सोमवार देर रात पीछे से अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कॉर्पियो चालक अपने वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा जिससे स्कॉर्पियो डिवाइडर से जा टकराई। इससे सूरज कंसाना, विशाल, वसीम, विकास और राहुल घायल हो गये।
पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित