एडिनबर्ग , मई 11 -- स्कॉटलैंड ने आगामी आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप 2026 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर है। स्कॉटलैंड का यह दूसरा विश्वकप है।

अनुभवी ऑल-राउंडर कैथरीन ब्राइस स्कॉटलैंड को लगातार दूसरी बार टी-20 विश्व कप में टीम की अगुवाई करेंगी।

स्कॉटलैंड ने आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप ग्लोबल क्वालिफायर के जरिए इंग्लैंड में होने वाले आने वाले टूर्नामेंट में जगह बनाई, जहां वे ग्रुप बी में साथी यूरोपियन टीम, नीदरलैंड्स के बाद दूसरे नंबर पर रहकर सुपर सिक्स में पहुंचे।

बंगलादेश से हारने के बावजूद, स्कॉटलैंड सुपर सिक्स में आयरलैंड और अमेरिका पर अहम जीत हासिल करने में कामयाब रहा, और ग्लोबल क्वालिफ़ायर में तीसरे नंबर पर रहा, इस तरह महिला टी-20 विश्व कप के लिए अपनी जगह पक्की कर ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित