कोलकाता , फरवरी 14 -- कप्तान रिचर्ड बेरिंग्टन (49), माइकल जोंस (33), टॉम ब्रूस (24) और ऑलिवर डेविडसन (नाबाद 20) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर स्कॉटलैंड ने शनिवार टी-20 विश्वकप के 23वें मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ 152 रन का स्कोर बनाया।

आज यहां इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी स्कॉटलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 42 के स्कोर तक अपने तीन विकेट गंवा दिये। जॉर्ज मंसी (चार), ब्रैंडन मक्मलेन (शून्य) और माइकल जोंस (33) रन बनाकर आउट हुये। माइकल जोंस ने 20 गेंदों का सामना किया और पांच चौके और एक छक्का लगाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित