पटना , जून 19 -- बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने शुक्रवार को कहा कि बिहार सौर्य उर्जा के क्षेत्र में में निरंतर प्रगति कर रहा है और राज्य के हजारों परिवार सौर ऊर्जा को अपनाकर न केवल अपनी बिजली आवश्यकताओं की पूर्ति कर रहे हैं, बल्कि हरित ऊर्जा आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं।
डॉ. कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ा है और पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं के माध्यम से आम नागरिकों को स्वच्छ ऊर्जा से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।
विधान सभा अध्यक्ष आज पटना के ज्ञान भवन सभागार में आयोजित आईसीसी रिन्यूएबल एनर्जी एक्सपो 2026 के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, नीति-निर्माताओं, सोलर डेवलपर्स, ईपीसी कंपनियों, निर्माताओं, वित्तीय संस्थानों एवं निवेशकों को संबोधित करते हुए नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में बिहार की बढ़ती संभावनाओं पर प्रकाश डाला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित