नयी दिल्ली , अक्टूबर 20 -- कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की कानूनी मामलों की प्रमुख रत्ना सिंह ने मंगलवार को कहा कि सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई की मांग को लेकर दिल्ली उच्च न्यायालय में रात में तत्काल सुनवाई का अनुरोध किया गया है।
सीजेपी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि श्री दास और श्री रांका को एक मिनट भी जेल में नहीं रहना चाहिए और राजनीतिक प्रतिशोध के कारण उनकी स्वतंत्रता पर अंकुश नहीं लगाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि न्याय में देरी, न्याय से वंचित करने के समान है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित