अलवर , अक्टूबर 05 -- राजस्थान के अलवर में सोमवार को नंगली सर्किल स्थित 'खरीदो-बेचो दुकान' पर उस समय हड़कंप मच गया, जब स्कूटी बेचने आये व्यक्ति की स्कूटी में अचानक आग लग गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कूूटी मालिक हुकम चंद ने बताया कि वह स्कूटी बेचने के लिए अलवर स्थित 'खरीदो-बेचो दुकान' पर आया। स्कूटी नदबई से आराम से चलाकर यहां तक लायी गयी थी और रास्ते में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। दुकान पर पहुंचने के बाद स्कूटी का सौदा हो गया। इसके तुरंत बाद उसमें आग लग गयी। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गयींं और स्कूटी पूरी तरह जल गयी।
घटना के बाद दमकल को सूचना दी गयी, जिसके बाद दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। अचानक स्कूटी में आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित