भीलवाड़ा , जुलाई 01 -- राजस्थान में भीलवाड़ा के आदर्श विहार क्षेत्र में बुधवार को एक युवक ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो वायरल करने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां फिलहाल उसे आईसीयू में भर्ती करके इलाज किया जा रहा है। युवक की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित