भभुआ , अक्टूबर 25 -- कैमूर जिले में सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ फोटो वायरल करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर एक देसी कट्टा भी बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से रविवार को जारी सूचना के अनुसार, 24 अक्टूबर को इंस्टाग्राम पर एक व्यक्ति की अवैध हथियार लहराते हुए तस्वीर वायरल हो रही थी। वायरल तस्वीर का सत्यापन करने के बाद उसमें दिख रहे व्यक्ति की पहचान अंगद कुमार के रूप में की गई।

इसके बाद चैनपुर थानाध्यक्ष ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अंगद कुमार के घर पर छापेमारी की। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि तस्वीर में दिख रहा हथियार उसके दोस्त नीरज कुमार और विशाल कुमार का है।

पुलिस ने इसके बाद नीरज कुमार और विशाल कुमार के घरों पर भी छापेमारी की। इस दौरान एक देसी कट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने मामले में अंगद कुमार, नीरज कुमार और विशाल कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में चैनपुर थाना कांड संख्या 584/26, दिनांक 24 अक्टूबर 2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों में अंगद कुमार, पिता वशिष्ठ पासवान, निवासी नाउडीहा; नीरज कुमार, पिता कमलेश पासवान, निवासी नाउडीहा; और विशाल कुमार, पिता लक्ष्मण केसरी, निवासी अमांव शामिल हैं। तीनों कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के निवासी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित