सोलापुर , अप्रैल 25 -- महाराष्ट्र में सोलापुर पुलिस ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक कार्रवाई में जिले भर के विभिन्न धार्मिक स्थलों से 938 लाउडस्पीकर सफलतापूर्वक हटा दिए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अतुल कुलकर्णी के निर्देशानुसार कानून व्यवस्था बनाए रखने के प्रयासों के तहत की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित