लखनऊ , अक्टूबर 17 -- महानवमी के पावन अवसर पर 19 अक्टूबर (सोमवार) को संजय गाँधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई), लखनऊ में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
संस्थान के प्रवक्ता ने बताया कि संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान में आगामी सोमवार को ओपीडी में नये पंजीकरण नहीं होंगे। जिन पुराने रोगियों को ओपीडी परामर्श के लिये पहले से ही तारीख दी गयी है, उन्हे ओपीडी में देखा जायेगा और जिन रोगियों की विभिन्न विभागों में जाँचो की तारीख है, उनकी जांचे भी होंगी। पूर्व निर्धारित ऑपरेशन भी यथावत होगे।
उन्होने बताया कि 24 घंटे लैब क्रियाशील रहेगी। इमेरजेंसी सेवाएं यथावत चलेगी। ओ पी डी का सैम्पल कलेक्शन बंद रहेगा। प्रशासनिक भवन व शैक्षणिक ब्लाक भी बंद रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित