पटना , जून 15 -- बिहार विधान सभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
डॉ. कुमार ने अपने संदेश में कहा कि भारतीय संस्कृति में सोमवती अमावस्या का विशेष धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व है। उन्होंने कहा कि जब अमावस्या सोमवार के दिन पड़ती है, तब यह तिथि अत्यंत पुण्यदायी मानी जाती है। इस दिन श्रद्धालु पवित्र नदियों में स्नान, दान-पुण्य, व्रत, पूजा-अर्चना तथा भगवान शिव एवं पीपल वृक्ष की आराधना कर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित