मुम्बई , अक्टूबर 17 -- सोनी स्पोर्ट्स 24 अक्टूबर से शुरु होने वाले इंडिया ए टीम न्यूजीलैंड में टेस्ट सीरीज के 'शैडो टूर' (तैयारी दौरे) के तीन चार-दिवसीय मैचों का प्रसारण करेगा।
ध्रुव जुरेल की कप्तानी वाली इंडिया ए टीम 24 से 27 अक्टूबर, 31 अक्टूबर से 3 नवंबर और 7 से 10 नवंबर के बीच ये मैच खेलेगी।
सूत्रों के अनुसार, सोनी स्पोर्ट्स - जिसके पास न्यूजीलैंड में होने वाले क्रिकेट मैचों के भारत के लिए प्रसारण अधिकार हैं - न केवल इन मैचों का प्रसारण करेगा, बल्कि इनका प्रोडक्शन भी करेगा। न्यूजीलैंड में इंडिया ए टीम के दौरों का टीवी पर प्रसारण होना पहले कभी नहीं देखा गया है, लेकिन कई स्टार खिलाड़ियों की मौजूदगी को देखते हुए ब्रॉडकास्टर ने इन मैचों को दिखाने का फैसला किया है।
लिंकन के बर्ट सटक्लिफ ओवल, क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल और फिर से बर्ट सटक्लिफ ओवल में होने वाले ये मैच भारतीय समयानुसार सुबह 3:30 बजे शुरू होंगे। सोनी के सूत्रों ने पुष्टि की है कि तीनों मैचों का सीधा प्रसारण किया जाएगा। सोनी इस दौरे पर भारत के अन्य मैचों - पांच टी-20, पांच वनडे और दो टेस्ट - का भी प्रसारण करेगा। कुछ दिनों पर भारत के अंतरराष्ट्रीय मैच (टी-20 या वनडे) और इंडिया ए के मैच एक साथ होंगे, और इन सभी का सीधा प्रसारण किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित