मुंबई , अक्टूबर 23 -- अभिनेत्री हिबा नवाब सोनी सब के नए शो 'चुड़ैल चली ससुराल' में एक नेकदिल चुड़ैल उर्वशी की भूमिका निभाती नजर आयेंगी। यह शो हास्य, पारिवारिक भावनाओं और जादुई घटनाओं के माध्यम से दर्शकों का मनोरंजन करेगा।

शो की कहानी उर्वशी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने जादुई संसार को छोड़कर आरव पटेल और उसके परिवार के साथ नयी जिंदगी शुरू करती है। एक सामान्य इंसान की तरह जीवन जीने की कोशिश में उसे कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। दूसरों की मदद करने के लिए जादू का इस्तेमाल करने की उसकी आदत अक्सर मजेदार उलझनें पैदा कर देती है।

इस शो में चुड़ैल की पारंपरिक छवि से अलग उर्वशी को दयालु, मासूम और परिवार को प्राथमिकता देने वाले किरदार के रूप में पेश किया गया है। कहानी में प्यार, रिश्तों और रोजमर्रा की पारिवारिक परिस्थितियों के साथ फैंटेसी का भी समावेश है।

हिबा नवाब ने कहा कि सोनी सब के साथ दोबारा जुड़ना उनके लिए खास अनुभव है। उन्होंने बताया कि उर्वशी की मासूमियत, सकारात्मक सोच और परिवार के प्रति उसका लगाव उन्हें पसंद है। इस किरदार के जरिए दर्शकों को हास्य, अपनापन और जादू का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।

'चुड़ैल चली ससुराल' जल्द ही सोनी सब पर प्रसारित होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित