मुंबई , मई 27 -- ोनी सब एक नया पौराणिक धारावाहिक 'हस्तिनापुर के वीर' लेकर आ रहा है, जो महाभारत के महानायकों पांडवों और कौरवों के शुरुआती जीवन और उनके निर्माण की अनकही कहानी को दर्शाएगा। यह शो दो जून से सोमवार से शनिवार, रात नौ बजे सोनी सब और सोनीलिव पर प्रसारित किया जाएगा।
यह धारावाहिक हस्तिनापुर की पृष्ठभूमि में पांडवों और कौरवों के बचपन, उनके रिश्तों, प्रतिद्वंद्विता और उन परिस्थितियों को दिखाता है जिन्होंने आगे चलकर उनके व्यक्तित्व और भाग्य को आकार दिया। शो का उद्देश्य केवल पौराणिक घटनाओं को दोहराना नहीं, बल्कि उन मानवीय भावनाओं और पारिवारिक संबंधों को सामने लाना है जो इन महाकाव्य पात्रों के जीवन की नींव बने।इस भव्य शो में कई जाने-माने कलाकार शामिल हैं।
तोरल रासपुत्र कुंती की भूमिका निभा रही हैं, जबकि मनीष वाधवा भीष्म पितामह के किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा जीतन लालवानी, चंदन आनंद सहित कई कलाकार द्रोणाचार्य, शकुनि और अन्य महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
शो का निर्माण पेनिनसुला पिक्चर्स द्वारा किया गया है, जिसमें भव्य सेट्स, विस्तृत कॉस्ट्यूम और उच्च-स्तरीय प्रोडक्शन डिजाइन के जरिए उस युग की ऐतिहासिक भव्यता को जीवंत करने की कोशिश की गई है।
कुंती की भूमिका निभा रहीं तोरल रसपुत्रा ने कहा कि यह किरदार उनके लिए एक भावनात्मक और चुनौतीपूर्ण अनुभव रहा, जिसमें उन्होंने एक माँ के संघर्ष, त्याग और आंतरिक शक्ति को समझने और प्रस्तुत करने की कोशिश की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित