सोनीपत , मार्च 16 -- हरियाणा में सोनीपत के गनौर क्षेत्र में ग्यारहवीं कक्षा के छात्र के वार्षिक परीक्षा में कम अंक आने के कारण तनावग्रस्त होने से छात्र ने आत्महत्या का प्रयास किया जिसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद छात्र यश को रसायन विज्ञान विषय में उम्मीद से कम अंक मिले थे। इससे वह काफी परेशान हो गया और परिणाम आने के बाद से असामान्य रूप से चुप रहने लगा।
परिजनों के अनुसार उसी शाम उसने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजन तुरंत उसे गनौर के एक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पानीपत के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि बच्चों पर अत्यधिक शैक्षणिक दबाव डालने के बजाय उन्हें असफलताओं से उबरने के लिए प्रोत्साहित करना जरूरी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित