सोनीपत , अक्टूबर 31 -- हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना क्षेत्र के गांव मुंडलाना में शनिवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां 37 वर्षीय महिला ने अपने तीन बच्चों को फंदे पर लटकाने के बाद खुद भी फंदे में झूलकर आत्महत्या कर ली।
मृतकों की पहचान महिला रीमा, उसकी 11 वर्षीय बेटी रिहाना, सात वर्षीय बेटी आरजू और चार वर्षीय बेटा दुष्यंत शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार, घटना के समय घर में रीमा और उसके तीनों बच्चे ही मौजूद थे। शाम करीब 5:30 बजे लोगों ने घर में चारों के शव फंदे पर लटके देखे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। रीमा का पति जयदेव जेबीटी शिक्षक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित