सोनीपत , अप्रैल 28 -- हरियाणा में सोनीपत नगर निगम चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए राज्य चुनाव आयोग ने 2011 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईपीएस) अधिकारी राजेंद्र कुमार मीना को पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त नेहा सिंह ने बताया कि चुनाव अवधि के दौरान पर्यवेक्षक का कार्यालय दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मुरथल स्थित विश्राम गृह से संचालित होगा।
आम नागरिक चुनाव संबंधी शिकायतें प्रतिदिन पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच सीधे दर्ज करा सकेंगे। इसके अलावा, लोग मोबाइल नंबर 7419410501 के माध्यम से भी पर्यवेक्षक से संपर्क कर सकते हैं।
प्रशासन का उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना और मतदाताओं की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है, ताकि निष्पक्ष मतदान वातावरण कायम रखा जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित