सोनभद्र, मई 03 -- त्तर प्रदेश में सोनभद्र के म्योरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने आपरेशन आल आउट के तहत बीती मध्य रात्रि में एक जुएं के अड्डे पर घेराबंदी कर कुल 20 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 2,34,300 रूपये नकद, चार कार, तीन ताश की गड्डी व 20 मोबाइल फोन बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्त मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़, झारखंड व अपने सोनभद्र जिले के निवासी हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक ऋषभ रूणवाल ने रविवार को बताया की थानाध्यक्ष म्योरपुर अपने पुलिस टीम के साथ ऑपरेशन ऑल आउट के तहत क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस टीम को सुचना मिली की ग्राम कुदरी में 18-20 व्यक्ति ताश के पत्तों से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। पुलिस टीम फौरन मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर कुल 20 व्यक्तियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे आपस में परिचित हैं तथा समय-समय पर एकत्र होकर ताश के पत्तों से रुपये-पैसों की हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हैं। अभियुक्तों ने बताया की हम लोग ऐसे स्थानों का चयन करते हैं जहाँ आमजन की आवाजाही कम हो, ताकि पुलिस की नजर से बचा जा सके, तथा वाहनों को भी आसपास छुपाकर रखते हैं। पूछताछ में यह भी सामने आया कि कुछ अभियुक्त अन्य जनपदों व राज्यों से आकर इस गतिविधि में शामिल होते हैं। इस जुएं के अड्डे का संचालन राजेश कुमार पुत्र हरिप्रसाद निवासी ग्राम कुदरी द्वारा किया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित