सोनभद्र , मार्च 18 -- उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिला के राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में भ्रष्टाचार निवारण संगठन की पुलिस टीम ने अल्ट्रासाउंड सेंटर के पंजीकरण करवाने के एवज में पचास हजार रुपए घूस लेते हुए स्वास्थ्य विभाग के एक संविदा कर्मी को गिरफ्तार कर लिया है।
भ्रष्टाचार निवारण संगठन मीरजापुर के निरीक्षक अनिल कुमार चौरसिया ने बुधवार को बताया की आज दिन में स्वास्थ्य विभाग में डाटा एंट्री आपरेटर के पद पर कार्य कर रहे चंचल यादव को पचास हजार रुपए घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। मिर्जापुर के पीली कोठी निवासी मीरा देवी पत्नी रत्नेश कुमार शुक्ला ने लिखित तहरीर देकर बताया था की स्वास्थ्य विभाग में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर कार्य कर रहे संविदा कर्मी चंचल यादव अल्ट्रासाउंड सेंटर खोलने के रजिस्ट्रेशन के लिए पचास हजार रूपए घुस मांग रहा थे और परेशान कर रहा है। इस शिकायत परभ्रष्टाचार निवारण संगठन के ट्रैप टीम ने बुधवार की दोपहर 13:35 बजे राबर्ट्सगंज रोडवेज परिसर में स्थित मन्दिर के पास से स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मी को पचास हजार रुपए घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया है। गिरफ्तारी के बाद राबर्ट्सगंज कोतवाली में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित