सोनभद्र , मई 26 -- उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले के चोपन थाना क्षेत्र स्थित नगर पंचायत डाला में संविदा कर्मी के रूप में कार्यरत एक युवक का शव उसके घर के किचन में फांसी के फंदे से लटका मिला। चौकी प्रभारी घनश्याम तिवारी ने मंगलवार को बताया कि देर रात करीब 12 बजे पुलिस को सूचना मिली कि नई बस्ती इलाके में एक युवक का शव उसके घर के किचन में फांसी के फंदे से लटक रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद घर का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और शव को नीचे उतरवाकर अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान नई बस्ती निवासी 35 वर्षीय गोपाल गुप्ता के रूप में हुई है। वह नगर पंचायत डाला में संविदा कर्मी के रूप में कार्यरत थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित