सोनभद्र , अगस्त 22 -- सोनभद्र जिले के जुगैल थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक शादीशुदा व्यक्ति को दूसरी शादी का झांसा देकर एक युवती का यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने गुरुवार को बताया कि 21 अक्टूबर को थाना जुगैल पर एक 21 वर्षीय युवती द्वारा तहरीर दी गई कि उसके विवाहित पड़ोसी विशांत उर्फ विसंत पुत्र राम सुग्रीम, निवासी ग्राम झरपिया द्वारा छह एवं 10 अक्टूबर को शादी करने का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया गया।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू किया। पुलिस ने गुरूवार सुबह दस बजे अभियुक्त विशांत को जोरबा गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित