सोनभद्र , सितंबर 26 -- उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले के जूगैल थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने और गर्भपात की दवा खिलाकर गर्भ गिराने के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने शनिवार को बताया कि 19 सिंतंबर को थाना जुगैल पर एक महिला ने तहरीर देकर बताया कि उनकी 13 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ राजकुमार द्वारा अप्रैल में गेहूं कटाई के दौरान तथा घर पर अकेली होने का फायदा उठाकर दुष्कर्म किया गया। जिससे लड़की गर्भवती हो गई।

इस दौरान आरोपी युवक द्वारा नाबालिग को गर्भपात की दवा भी खिलाई गयी जिससे लड़की को अत्यधिक रक्तस्राव हुआ। रक्तस्राव होने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। इस मामले में पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर आरोपी की तलाश में लगी थी। पुलिस टीम ने आज प्रातः 07.30 बजे इस अभियोग में वांछित अभियुक्त राजकुमार पुत्र शंखलाल को भरहरी तिराहे से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम कार्यवाही कर न्यायालय भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित