सोनभद्र , अप्रैल 13 -- उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले की राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने एक किशोरी को मानव तस्करों के द्वारा एक लाख बीस हजार में बेचने के मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। मानव तस्करों ने किशोरी को पश्चिम उत्तर प्रदेश के आगरा जिलें में बेचा था जहां उसका शारीरिक शोषण भी हुआ जिससे वह गर्भवती भी हो गई है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने सोमवार को बताया कि मानव तस्करी गिरोह के खिलाफ चलाए गए अभियान में पुर्व में दर्ज एक मुकदमे में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इन महिलाओं ने एक मानव तस्करों के संगठित गिरोह के साथ मिलकर युवती को पहले मिर्जापुर ले गए उसके बाद आगरा ले जाकर बेच दिया था।
युवती को कुछ दिन पहले ही बरामद कर लिया गया था। पुलिस टीम ने इस मामले में मुखबिर की सुचना पर ग्राम पवर के पास घेराबंदी कर बिन्दु (35) और सोनी (30) को गिरफ्तार किया है। पुछताछ के दौरान अभियुक्ताओं ने बताया कि वे किशोरी को काम दिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले गयी थीं और आगरा ले जाकर लगभग एक लाख 20 हजार रुपये में बेच दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित