सोनभद्र , मई 19 -- उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर सुकृत बाजार के पास एक ट्रक की टक्कर से बस में सवार चार यात्री घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मंगलवार की सुबह एक बस से एनटीपीसी रिंहद नगर के लोग वाराणसी जा रहे थे। सुबह 06 बजे बस जैसे ही सुकृत बाजार चहलवा के पास पहुंची, तभी चालक को झपकी आ गई और बस आगे चल रही ट्रक से टकरा गई। बस और ट्रक की टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मधुपुर पहुंचाया। इस दुर्घटना में एनटीपीसी रिंहद निवासी विजय सिंह, चेतवा निवासी सुकांतु, राहुल और सोनू कुमार घायल हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित