सोनभद्र , मार्च 29 -- उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले के चोपन थाना क्षेत्र के वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर ट्रक की टक्कर से कार सवार की मौत हो गयी जबकि उसकी पत्नी व बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रविवार शाम चार बजे प्रयागराज से अम्बिकापुर के तरफ जा रही कार की विपरीत दिशा से आ रही ट्रक से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कार चालक कुनाल (38) निवासी सीमोड़ रांची झारखंड की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी 34 वर्षीय नितू देवी व पुत्र 3 वर्षीय वैदिक घायल हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया।

ट्रक ने कार को इतनी तेज टक्कर मारी कि कार में चालक फस गया था जिसे जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया है। दुर्घटना के बाद आसपास की लोगों की मदद से घायलों को एम्बुलेंस से चोपन सामुदायिक अस्पताल ले जाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित